Breaking News

रुद्रपुर में फिर जगी लोहड़ी मेले की रौनक,रंग लाई बलवंत अरोड़ा बल्लू की भावुक अपील, खबरीलाल खोज की खबर का असर, पंजाबी समाज में जागा उत्साह और जोश

Share

रुद्रपुर में फिर जगी लोहड़ी मेले की रौनक,रंग लाई बलवंत अरोड़ा की भावुक अपील
खबरीलाल खोज की खबर का असर, पंजाबी समाज में जागा उत्साह और जोश

रुद्रपुर: पिछले चार से पांच वर्षों से रुद्रपुर में लोहड़ी मेले जैसे पारंपरिक पंजाबी पर्वों के आयोजन न होने को लेकर पंजाबी समाज में गहरी चिंता व्याप्त थी। लोहड़ी और बैसाखी मेलों के बंद होने से समाज की सांस्कृतिक पहचान पर भी सवाल खड़े होने लगे थे।
इसी चिंता को रुद्रपुर पंजाबी सभा के संस्थापक अध्यक्ष बलवंत अरोड़ा ‘बल्लू’ ने भावुक अपील के माध्यम से सार्वजनिक रूप से सामने रखा। उनकी यह अपील खबरी लाल खोज पोर्टल पर प्रकाशित हुई, जिसने पूरे समाज को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। लेख के माध्यम से यह सवाल उठाया गया कि क्या उत्तराखंड, विशेषकर रुद्रपुर में पंजाबी समाज की सांस्कृतिक परंपराएं धीरे-धीरे सिमटती जा रही हैं।
बलवंत अरोड़ा बल्लू की अपील और खबरी लाल खोज के लेख का असर यह रहा कि पंजाबी समाज में एक बार फिर उत्साह और उमंग जाग उठी। इसी कड़ी में आज रुद्रपुर के ओमेक्स क्षेत्र में लोहड़ी मेले का आयोजन किया गया, जहां समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।
वहीं आगामी 13 तारीख को सिटी क्लब में भी लोहड़ी मेले का समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग शामिल होंगे। लंबे अंतराल के बाद हुए इन आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा और अपनी सांस्कृतिक पहचान को संजोने का संकल्प मजबूत होता नजर आ रहा है।


Share
error: Content is protected !!