Breaking News

शैलजा फार्म कार्यवाई पर सीधा हमला, बाबा बालकनाथ बोले– महापौर विकास शर्मा खुद अतिक्रमणकारी,दबंगई से उजाड़ा आश्रम

शैलजा फार्म कार्यवाई पर सीधा हमला, बाबा बालकनाथ बोले– महापौर विकास शर्मा खुद अतिक्रमणकारी, दबंगई से उजाड़ा आश्रम

रुद्रपुर:शैलजा फार्म में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर बाबा बालकनाथ ने प्रेसवार्ता कर रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बाबा का कहना है कि महापौर स्वयं अतिक्रमणकारी हैं और उन्हीं के दबाव में पुलिस व प्रशासन ने उन्हें झूठे आरोपों में उठाकर आश्रम से बेदखल कर दिया।
बाबा बालकनाथ ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से राधा कुंड आश्रम में रहकर गोवंश की सेवा कर रहे हैं। आश्रम परिसर में करीब 25 गायें रहती हैं, जिनकी देखरेख वह स्वयं करते हैं। बाबा का आरोप है कि सर्दी के मौसम में उनका आशियाना उजाड़ दिया गया, जिससे वह खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो गए।
उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर हिंदुत्व और रामराज्य की बात करती है, जबकि दूसरी ओर गाय की सेवा करने वाले साधुओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। बाबा ने आरोप लगाया कि महापौर ने अपनी राजनीतिक दबंगई के बल पर प्रशासन से कार्यवाही करवाई।
प्रेसवार्ता में बाबा बालकनाथ ने यह भी दावा किया कि शैलजा फार्म क्षेत्र में चार से पांच लोग खुलेआम अतिक्रमण कर बैठे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महापौर वास्तव में जनता के हित में कार्य कर रहे हैं या सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।बाबा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.