दबिश के दौरान महिला की मौत पर बड़ा एक्शन — SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)नानकमत्ता: उधमसिंहनगर के नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस दबिश के दौरान हुई एक वृद्ध महिला की मौत ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तुरंत कड़ा कदम उठाते हुए 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
📌 क्या है पूरा मामला?
दिनांक 28 मार्च 2026 को कोतवाली नानकमत्ता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 59/2026 (धारा 137(2), 64, 115, 351(2), 127(2) BNS व 5/6 पॉक्सो एक्ट) में वांछित अभियुक्त कुलदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ग्राम सिद्धा नवदिया में दबिश देने पहुंची थी।
इसी दौरान एक वृद्ध महिला मौके पर पहुंची और अचानक तबीयत बिगड़ने की बात कहते हुए जमीन पर गिर गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
⚠️ SSP का सख्त रुख
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तुरंत संज्ञान लिया और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मामले की जांच पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर को सौंप दी।
🚨 तुरंत एक्शन — 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नानकमत्ता कोतवाली में तैनात 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया—
उपनिरीक्षक सुनील कुमार
हेड कांस्टेबल नवीन कुमार
कांस्टेबल लोकेश तिवारी
महिला कांस्टेबल बबीता रानी
👉 इस कार्रवाई को पुलिस विभाग द्वारा जवाबदेही तय करने और जांच को प्रभावित न होने देने के बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।
अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाएगी



