रुद्रपुर मेट्रोपोलिस सोसाइटी चुनाव: गुंडागर्दी बनाम बदलाव—क्या इस बार टूटेगा दबंगई का किला

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर। मेट्रोपोलिस सोसाइटी में आगामी चुनाव को लेकर माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। एक ओर जहां चुनाव नजदीक हैं, वहीं दूसरी ओर पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी खुलकर सामने आ रही है। सोसाइटी के भीतर पहले भी सुरक्षा के नाम पर कथित गुंडागर्दी और दबंगई के मामले चर्चा और सुर्खियों में रहे हैं, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी।
अब जब चुनाव सिर पर हैं, सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो गया है कि क्या सोसाइटी के लोग इस बार पुराने हालात के खिलाफ वोट करेंगे या फिर उसी माहौल को स्वीकार कर आगे बढ़ेंगे। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सोसाइटी में डर और दबाव का माहौल बनाया जाता है, जिससे आम लोग खुलकर अपनी बात रखने से भी कतराते हैं।
स्थानीय निवासियों के बीच भी यह चर्चा जोरों पर है कि क्या इस बार चुनाव में बदलाव देखने को मिलेगा या फिर पहले की तरह ही दबंगई का असर बरकरार रहेगा। कई लोग यह भी मानते हैं कि पिछले घटनाक्रमों को देखते हुए इस बार वोटर अधिक सजग रहेंगे और अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करेंगे।
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सोसाइटी के लोग पूर्व में हुई घटनाओं का जवाब मतदान के जरिए देंगे या फिर डर और दबाव का माहौल एक बार फिर हावी रहेगा। आने वाले चुनाव परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत देंगे कि मेट्रोपोलिस सोसाइटी बदलाव चाहती है या यथास्थिति को ही स्वीकार करने के मूड में है।

