Breaking News

जिला कोषागार में पेंशन जागरूकता शिविर का पंचम दिवस सम्पन्न

जिला कोषागार में पेंशन जागरूकता शिविर का पंचम दिवस सम्पन्न

रुद्रपुर:(ख़बरीलाल ख़ोज)जिला कोषागार, ऊधम सिंह नगर में आयोजित साप्ताहिक पेंशन जागरूकता शिविर के पंचम दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, कोषाधिकारी श्री धीरज तिवारी, सहायक कोषाधिकारी श्री कमलेश चन्द्र संग्रौला एवं श्री भगवत सिंह बोरा सहित कोषागार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में उपस्थित पेंशनरों को पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं, आवश्यक सावधानियों तथा धोखाधड़ी से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग की साइबर सेल की इंचार्ज श्रीमती रीता चौहान ने साइबर अपराधों, डिजिटल एरेस्ट जैसी ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा पेंशनरों को इनसे बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य कोषाधिकारी डॉ. शुक्ल ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य पेंशनरों को जागरूक करना तथा उन्हें समय-समय पर बदलती तकनीकी प्रक्रियाओं और सावधानियों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से पेंशनरों को डिजिटल माध्यमों से सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने के प्रति भी प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर लेखाकार दिनेश कुमार सिंह, गगन गुणवन्त, योगिता सिंगवाल, शिखा छाबड़ा, सूरज मिश्रा, भावना जोशी, पूरन लाल, बहादुर राम, तुषार रावत, गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के महासचिव एस.के. नैय्यर, तथा बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.