Breaking News

कोलकाता की युवती ने रुद्रपुर में की आत्महत्या, प्रेम संबंध पर उठे सवाल

रुद्रपुर: आज प्रातः रुद्रपुर के वार्ड नंबर 1 जनपद रोड स्थित शिव कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान 27 वर्षीय सुचित्रा दास निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुचित्रा कुछ माह पूर्व रुद्रपुर आई थी और यहां सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थी। वह शिव कॉलोनी में किराए के मकान में अकेली रहती थी।

बताया जा रहा है कि सुचित्रा का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो चुका था, जिससे उसका एक बच्चा है जो पिता के पास रहता है। तलाक के बाद वह रुद्रपुर आकर काम करने लगी थी। इसी दौरान उसकी एक युवक से दोस्ती हुई, जिसने उससे शादी का वादा किया था।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बीते कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। आज सुबह सुचित्रा ने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रेम-प्रसंग को लेकर संदेह जताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.