बत्रा कॉलोनी में आयकर विभाग की रेड से मचा हड़कंप,रुद्रपुर से सटे इलाके में कार्यवाई की चर्चा, प्रसिद्ध डॉक्टर और उद्योगपति के ठिकानों पर जांच की सूचना
खबरीलाल खोज (मनीश बावा ) रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी बत्रा कॉलोनी में आयकर विभाग की छापेमारी की खबर से क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम एक प्रसिद्ध डॉक्टर और उद्योगपति से जुड़े ठिकानों पर जांच कर रही है। कार्यवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, जांच किस मामले में की जा रही है, विभाग को क्या जानकारी मिली है और कार्रवाई का दायरा कितना बड़ा है—इन बिंदुओं पर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। अब सबकी निगाहें आयकर विभाग की कार्यवाई और आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं। जांच से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।



