Breaking News

रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन, 12 घंटे में मुख्य आरोपी विकास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अब तक 3 आरोपी दबोचे

रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड में एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन, 12 घंटे में मुख्य आरोपी विकास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अब तक 3 आरोपी दबोचे

खबरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर। जिला अस्पताल परिसर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या के सनसनीखेज मामले में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।आज सुबह जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप स्थित प्रजापति टेलीकॉम और राज टेलीकॉम के संचालकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष जिला अस्पताल परिसर में भी आमने-सामने आ गए। यहां हुई मारपीट के दौरान नितेश उर्फ राज जौहरी के सीने पर नुकीली वस्तु से वार कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नितेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने तत्काल पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कराया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले आकाश कुमार और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, मुख्य आरोपी विकास कुमार को थाना पुलभट्टा क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।अब तक गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, आकाश कुमार और विनोद कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलभट्टा, दिनेशपुर और एसओजी रुद्रपुर की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। वहीं, एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले में आगे की  कार्रवाई में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.