Breaking News

बाजपुर-रुद्रपुर में पुलिस ने 14 वारंटियों को दबोचा, अपराधियों में मचा हड़कंप

बाजपुर-रुद्रपुर में पुलिस ने 14 वारंटियों को दबोचा, अपराधियों में मचा हड़कंप

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ऊधमसिंह नगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बाजपुर में पांच और रुद्रपुर में नौ वारंटी गिरफ्तार

लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे वारंटियों पर कसा शिकंजा

ख़बरीलाल ख़ोज (मनीश बावा)रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के सख्त रुख के चलते ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अपराधियों और वांछितों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बाजपुर और रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों में वांछित कुल 14 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसएसपी अजय गणपति ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

बाजपुर में पांच वारंटी गिरफ्तार

कोतवाली बाजपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें महिपाल, अमीर दुल्ला, हरपाल, मो. युसुफ और विवयान उर्फ विनीत दास शामिल हैं।

रुद्रपुर में नौ वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा

वहीं, कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 11 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में चन्द्रपाल गंगवार, सौरभ गंगवार, विशाल गंगवार, अर्जुन सिंह, छोटे लाल, रोहित, कुन्दन कोली, बिन्देश्वर साहनी और गीता गंगवार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मारपीट, आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपदभर में वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.