Breaking News

रुद्रपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया राज्य स्थापना दिवस — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून से किया शुभारंभ, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

रुद्रपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया राज्य स्थापना दिवस — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून से किया शुभारंभ, कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सीधा प्रसारण

रुद्रपुर: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार को जिलेभर में उल्लास और देशभक्ति का माहौल रहा। राजधानी देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की जनता को राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए राज्य की विकास यात्रा की सराहना की।

देहरादून कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रुद्रपुर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहाँ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम देखा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

जिलाधिकारी ने कहा कि “उत्तराखंड के 25 वर्ष संकल्प, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी हैं। आने वाले 25 वर्ष राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में स्थान दिलाने के होंगे।” उन्होंने अधिकारियों से जनता तक सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाने और “विकसित उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ. अमृता शर्मा सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.