Breaking News

तहसील किच्छा में राजस्व लोक अदालत का सफल आयोजन, 152 लंबित वादों का निस्तारण

Share

तहसील किच्छा में राजस्व लोक अदालत का सफल आयोजन, 152 लंबित वादों का निस्तारण

किच्छा: राजस्व परिषद उत्तराखंड, देहरादून तथा जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के निर्देशों के क्रम में आज तहसील किच्छा परिसर में राजस्व लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायालय तहसीलदार किच्छा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1901 की धारा 34 के अंतर्गत लंबित कुल 152 राजस्व वादों का प्रभावी रूप से निस्तारण किया गया।

राजस्व लोक अदालत की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी/तहसीलदार किच्छा श्री गिरीश चंद्र त्रिपाठी द्वारा की गई। इस दौरान मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करते हुए संबंधित पक्षकारों को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराया गया, जिससे आमजन को लंबित राजस्व मामलों से राहत मिली।

इस राजस्व लोक अदालत के आयोजन से न केवल लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण संभव हो रहा है, बल्कि आमजन को न्यायिक प्रक्रिया में सरलता और पारदर्शिता का भी लाभ मिल रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में त्वरित न्याय उपलब्ध कराने हेतु ऐसे आयोजन निरंतर जारी रखे जाएं।

लोक अदालत में विद्वान अधिवक्ता गण, संबंधित वादी एवं प्रतिवादी, रजिस्ट्रार कानूनगो किच्छा श्री मुकेश कुमार रावत, सहित समस्त राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यवाही को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!