Breaking News

विधायक शिव अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गाँधी पार्क मे महापुरुषों की मूर्ति पर चलाया स्वच्छता अभियान* 

*विधायक शिव अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गाँधी पार्क मे महापुरुषों की मूर्ति पर चलाया स्वच्छता अभियान*

 

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाडा कार्यक्रम के निमित्त आज सुबह गाँधी पार्क पहुंचकर महापुरुषों की मूर्ति पर पार्टी कार्यकर्त्ताओ संग सफाई अभियान चलाया,

विधायक शिव अरोरा ने महात्मा गाँधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति की पानी से धोकर उनकी सफाई कर माल्यार्पण किया।

विधायक शिव अरोरा बोले करोड़ो कार्यकताओ के प्रेरणा पूंज देश को सबसे मजबूती के साथ विकास के पथ पर आगे ले जाने वाले जन जन की आवाज हर गरीब का दर्द समझने वाले और बिना रुके बिना थके 2014 से लगातार देश हित, राष्ट्र हित मे प्रधानमंत्री के रूप मे अपनी सेवा दे रहे नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे देश के कोने कोने मे मनाया जा रहा है। इसके चलते रुद्रपुर मे भी पार्टी कार्यकताओ संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महापुरुषों की मूर्ति पर सफाई अभियान चलाया व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की।

विधायक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत ने एक नई विकासगाथा को लिखा है, जिसका साक्षी भारत का प्रत्येक नागरिक है, उन्होंने गरीब कल्याण के मन्त्र को आत्मसार करते हुऐ गरीबो के उत्थान हेतु अनेक कोई योजनाओं के माध्यम से उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है।

निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्त्ता व नागरिकों मे विशेष लगाव स्नेह देखने को मिला रहा है, जिसके चलते जगह जगह सेवा पखवाड़ा के रूप प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सफाई अभियान चला कर मनाया और उनके दीर्घायु उत्तम स्वस्थ की कामना की, उनके नेतृत्व मे जल्द भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

 

इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सुरेश कोली, मुकेश पाल,धीरेश गुप्ता,मोर सिंह, सतनाम सिंह,रजनी रावत, ममता जीना, रश्मि रस्तोगी, रेनू जुनेजा,सुनील यादव, महेंद्र आर्य,जीतेन्द्र संधू, बीनू कुमार, नितेश गुप्ता, राज कोली,परवेजखान, भीमसेन गुप्ता,प्रमोद साहनी, राजेंद्र राठौर, कमल पाल, डंम्पी चोपडा, मनोज मदान, राधेश शर्मा, विकास सागर, गोविन्द राय,एमपी मौर्य,लक्की चन्द्रसेन चंदा आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.