खटीमा स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखण्ड के वोविनाम खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी करेंगे 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप, कंबोडिया में भारत देश का प्रतिनिधित्व
ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)रूद्रपुर: खटीमा स्थित माननीय मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कंबोडिया में आयोजित होने वाली 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने जा रहे उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कंबोडिया जाने वाले उत्तराखण्ड के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से आत्मीय भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं विजयश्री हेतु शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “उत्तराखण्ड के युवा किसी से कम नहीं हैं। आप पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाएं, देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। राज्य सरकार आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव आपके साथ है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि आप कंबोडिया से स्वर्ण पदक लेकर लौटें। उन्होंने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।

इस अवसर पर वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल भारती जी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और एक महत्वपूर्ण आग्रह किया कि वोविनाम जैसे अंतरराष्ट्रीय पदक वाले खेल को उत्तराखण्ड सरकार की प्रमुख खेल योजनाओं “माननीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी, माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना एवं देवभूमि खेल महाकुंभ” में शामिल किया जाए, ताकि राज्य के हजारों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का मंच मिल सके और इस खेल का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंच सके।

जानकारी देते हुए संस्था के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत एवं महासचिव विनोद लखेरा ने संयुक्त रूप से बताया कि 24 से 30 नवंबर 2026 तक नॉम पेन्ह, कंबोडिया में आयोजित होने वाली 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप ना उत्तराखंड राज्य के पांच खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होकर भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें उधम सिंह नगर जनपद की बबीता अधिकारी, तेजस्विनी, हर्षित कुमार, नैनीताल जनपद के सागर सिंह अधिकारी, हरिद्वार के अजय शर्मा शामिल है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मोर्य, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति,सीडीओ दिवेश शाशनी, वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के कोच विनोद वैद्य, गंगा मेहरा, विक्रम सिंह, यतेंद्र कुमार, रूनू शर्मा, हिमांशु भटनागर, प्रवीण नेगी मौजूद रहे।


