Breaking News

बारात में नाबालिग की पिटाई से मौत—रम्पुरा शोक में डूबा,मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल

बारात में नाबालिग की पिटाई से मौत—रम्पुरा शोक में डूबा,मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल

रुद्रपुर/बाजपुर: रम्पुरा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग सचिन पुत्र पप्पू कोहली की मौत के बाद क्षेत्र में गम और आक्रोश का माहौल है। चार दिन पूर्व बाजपुर में एक बारात के दौरान हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने सचिन को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा था। गंभीर हालत में उसे गौतम हॉस्पिटल रुद्रपुर ले जाया गया, जहां से उसे राममूर्ति हॉस्पिटल भोजीपुरा रेफर किया गया। चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सचिन ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सचिन की मौत से पूरा रम्पुरा शोक में डूबा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.