Breaking News

सिख समाज ने फूका कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला कि गिरफ्तारी की मांग, सिख समाज पर दिये विवादित बयान पर दिखा भारी आक्रोश,विधायक शिव अरोरा ने हरक सिंह रावत के बयान क़ो बताया मानसिक दिवालींयापन

सिख समाज ने फूका कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला कि गिरफ्तारी की मांग, सिख समाज पर दिये विवादित बयान पर दिखा भारी आक्रोश,विधायक शिव अरोरा ने हरक सिंह रावत के बयान क़ो बताया मानसिक दिवालींयापन

रुद्रपुर: सिख समाज मे दिखा भारी आक्रोश कांग्रेस नेता व कांग्रेस चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष हरक सिंह रावत द्वारा हाल ही मे सिख समाज के प्रति इस्तेमाल की गई घटिया भाषा से रुद्रपुर के सिख समाज मे दिखा भारी उबाल
गुरुद्वारा सिंह सभा व सिख समाज ने मुख्य बाजार स्थित बाटा चौक पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
हरक सिंह रावत के खिलाफ पूरे उत्तराखंड ही नही देश भर मे उबाल नजर आ रहा है।

वही इस मौके पर पुतला दहन मे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा भी शामिल हुऐ जहाँ उन्होंने कहा निश्चित रूप से सिख समाज जिनका इतिहास सदैव त्याग, बलिदान क़ो समर्पित रहा
जो देश सेवा, समाज सेवा मे सदैव आगे नजर आते है ऐसी सिख कोम के प्रति हरक सिंह रावत जो कांग्रेस कैंपेन कमिटी 2027 विधानसभा चुनाव हेतु अध्यक्ष भी बनाये गये है जिनके नेतृत्व में कांग्रेस का चुनावी प्रबंधन चलेगा ऐसा व्यक्ति जो सिख समाज के प्रति इतनी घटिया भाषा का इस्तेमाल करेगा निश्चित रूप से इसकी कड़े शब्दो मे निंदा करते है कांग्रेस पार्टी व उनके नेता की सोच बताती है कि वह सिख समाज की कभी हितेषी नही हों सकती है, उनका बयान घटिया मानसिकता व प्रवृति क़ो दर्शता है। विधायक बोले कांग्रेस के नेताओं का मानसिक दिवालियापन जिसके चलते वह आये दिन ऐसी घटिया सोच क़ो उजागर कर रहे है उन्होंने कहा हरक सिंह रावत जो यहाँ के पूर्व नेता का हाथ देख कर सोशल मीडिया मे यह कहते नजर आये की आपकी रेखा बता रही है आपको अपनी वाणी पर सयम रखना चाहिए,मगर उन हरक सिंह रावत का अपनी जुबान पर ही नियंत्रण नही है।
विधायक बोले यह बयान माफ़ी योग्य नही है प्रशासन क़ो इस पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

देवभूमि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने भी हरक सिंह रावत के सिख समाज के प्रति इस्तेमाल कि गई भाषा की कठोर शब्दों मे निंदा की उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी हरक सिंह रावत क़ो पार्टी से बर्खास्त करे वरना सिख समाज 2027 विधानसभा चुनाव मे सबक सिखाएगा हरक सिंह रावत की गिरफ़्तारी होनी चाहिए ऐसे लोगो क़ो समाज मे कही स्थान नहीं है हमारा सिख समाज पूरे उत्तराखंड मे जगह जगह विरोध प्रदर्शन करेगा ज़ब तक कार्यवाही नही हों जाती।

वही सिटी क्लब के डायरेक्टर सुखदेव भल्ला ने भी हरक सिंह रावत के बयान क़ो घटिया करार दिया उन्होंने कहा हम माफ़ी से बिल्कुल नही मानेगे,उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए उनको सिखो का इतिहास नही पता कि कितने त्याग बलिदान हमारी कोम ने दिये उन्होंने कहा हरक सिंह रावत क़ो लेकर देहरादून तक हम प्रदर्शन करेंगे ज़ब तक गिरफ्तारी नही हों जाती।

इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरमीत सिंह,गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष जोगेन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरमीत बठला, रेशम सिंह, हरजीत सिंह, मंजीत मक्कड़, प्रीतपाल सिंह, सुखदेव भल्ला, अमरीक सिंह, किरन विर्क, हरबिंन्द्र सिंह, बिट्टू कालड़ा, अरविन्द चीमा, गुरबाज दुमरा, जरनेल सिंह, गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, राजेश बजाज, राजेश कामरा, मोहित चड्डा, मनोज मदान, जीतेन्द्र संधू, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.