Breaking News

खेल महाकुम्भ–2025 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न ,20 दिसम्बर से जनपद में होंगी खेल प्रतियोगिताएं

0 0
Share

रूद्रपुर: खेल महाकुम्भ–2025 के अन्तर्गत 20 दिसम्बर से जनपद में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेलों के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय क्षेत्र स्तर की सभी खेल समितियों के साथ शीघ्र बैठक कर खेल मैदान चिन्हित किए जाएं तथा तिथिवार रोस्टर बनाकर समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को खेल स्थलों पर तिथिवार चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने सभी स्तरों पर निर्धारित समयानुसार खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, शुभारम्भ अवसरों पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने तथा पोस्टर, बैनर, व सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये, ताकि अधिक से अधिक बच्चे विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकें। इसके साथ ही पर्याप्त तकनीकी स्टाफ, निर्णायकों की तैनाती एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष खेल आयोजन पर जोर दिया गया।

बच्चों के लिए जलपान व अल्पाहार तथा जनपद स्तर पर खिलाड़ियों के लिए शुद्ध एवं ताजा भोजन व पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश जिला युवा कल्याण अधिकारी को दिये गये। अधिकाधिक पंजीकरण कराकर बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी बी.एस. रावत ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से खेल महाकुम्भ–2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं एवं दिव्यांगजनों को खेलों के प्रति आकर्षित करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य के स्थायी निवासी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अंडर–14 (11 से 14 वर्ष) एवं अंडर–19 (15 से 19 वर्ष) आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि दिव्यांग वर्ग के लिए ओपन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिताओं का विवरण:

  • न्याय पंचायत स्तर: कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट (04 खेल)

  • विधानसभा क्षेत्र (विधायक चैम्पियनशिप): कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट, वॉलीबाल, पिट्टू (06 खेल)

  • संसदीय क्षेत्र (सांसद चैम्पियनशिप): कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, मुर्गा झपट, वॉलीबाल, पिट्टू, मलखम्ब, रस्सा कसी, कंचा, फुटवाल, बैडमिंटन (11 खेल)

विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, खेल समन्वयक, सभी खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!