Breaking News

विधायक शिव अरोरा ने झील – चामुंडा मन्दिर मार्ग निर्माण का किया भ्रमण,सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा, कार्य की धीमी गति पर पीडब्लूडी विभाग पर दिखाई नराजगी, विधायक की सख्ती के चलते अलगे एक सप्ताह मे होगा रोड के शेष निर्माण कार्य की शुरुआत

विधायक शिव अरोरा ने झील – चामुंडा मन्दिर मार्ग निर्माण का किया भ्रमण,सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा, कार्य की धीमी गति पर पीडब्लूडी विभाग पर दिखाई नराजगी, विधायक की सख्ती के चलते अलगे एक सप्ताह मे होगा रोड के शेष निर्माण कार्य की शुरुआत

रुद्रपुर: झील से चामुंडा मंदिर राज्य योजना से स्वीकृत 2. 1 करोड़ की लागत से वाइट टॉपिग द्वारा निर्मित मार्ग का विधायक शिव अरोरा ने किया स्थालीय निरिक्षण।
विधायक शिव अरोरा ने मौका मुआवजा कर रोड की गुणवत्ता का जायजा लिया साथ ही निर्माण मानको अनुसार हों इसको लेकर स्वयं ही रोड की मोटाई लम्बाई मापी।
तो वही निर्माण कार्य एक ओर पूर्ण होने के बाद दूसरी साइड निर्माण कार्य मे ढीला ढलाई पर विधायक ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी क़ो नारजगी भी जाहिर की।
विधायक बोले है यह महत्वपूर्ण रोड ट्रांजिष्ट कैम्प व सिडकुल जाने वालों की लाइफ लाइन है ऐसे मे इसके निर्माण की धीमी गति कतई बर्दास्त नही की जायेगी उन्होंने मौके पर पीडब्लूडी सहायक अभियंता अनिल कनोजिया क़ो सख्त नराजगी जाहिर करते हुऐ कहा की यह सबसे व्यस्ततम मार्ग है, जिसके चलते एक और निर्माण होने से और दूसरी ओर कार्य अधूरा रहने से आवाजहि एक ओर से हों रही है निरंतर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है,
वही विधायक शिव अरोरा की सख़्ती के बाद विभाग का कहना अगले एक सप्ताह मे मार्ग के दूसरे ओर टॉप डालने का कार्य आरम्भ होगा वही उसके बेस का कार्य पूर्ण हों गया है।

Advertisement

विधायक बोले एक सप्ताह बाद काम शुरू होते ही 3 – से 4 दिन मे निर्माण कार्य पूर्ण हों जायेगा जिसके बाद यह रोड आम जनमानस के उपयोग मे आयेगी,
विधायक बोले इस रोड क़ो लेकर लम्बे अरसे से संघर्ष होते रहे। लेकिन उनके द्वारा किये गए प्रयास के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण हेतु 2.1 करोड़ की धनराशि जारी करवाई ओर वाइट टॉपिग तकनीक से यह आंतरिक मार्गो मे बनने वाली रुद्रपुर की पहली रोड होंगी।
विधायक शिव अरोरा बोले यह कैम्प का मुख्य मार्ग है इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जायेगा ओर साथ ही कोई लापरवाही नजर आयी तो वह विभाग से लेकर ठेकेदार तक क़ो किसी सूरत मे छोड़ेगे नहीं।
विधायक बोले उन्होंने आज मार्ग का निरक्षण किया है साथ ही जो कमी नजर आयी है कार्य प्रगति मे उसको लेकर विभाग क़ो सख्त हिदायत दी है अगले कुछ दिनों मे दूसरी ओर का कार्य भी आरम्भ होगा ओर बरसो पुरानी ट्रांजिष्ट कैम्प की यह रोड जो काफ़ी आंदोलन प्रदर्शन की गवाह रही है इसके निर्माण के बाद विपक्षीयों के पास यह मुद्दा भी समाप्त हों जायेगा।
विधायक बोले विधानसभा मे उनके द्वारा ऐसे ऐसे मार्गो के निर्माण कार्य करवाए गये जिनकी सुध दशकों से किसी ने नही लीं थी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, राजकुमार साह, पार्षद पवन राणा, कैलाश राठौर, राजेंद्र राठौर, एमपी मौर्य, शिव कुमार गंगवार, भाजपा नेता किरन विर्क, सुनील यादव, गिरीश राठौर, शमी गुप्ता, मनोज मदान, डी के गंगवार, विजय डे, दीपू राठौर, शंकर विश्वास, मयंक कक्कड़, विशाल शील, दीपक दिवाकर, सोनू वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.