लालपुर में अवैध कॉलोनियों का जाल: प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद कॉलोनाइजर के हौसले बुलंद

ख़बरीलाल ख़ोज ( मनीश बावा) रुद्रपुर: जिला विकास प्राधिकरण जहां एक ओर लगातार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करता नजर आ रहा है, वहीं लालपुर क्षेत्र में एक कॉलोनाइजर द्वारा खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर एक के बाद पांच अवैध कॉलोनियां काटे जाने का मामला सामने आया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि कई वर्ष पूर्व इन्हीं में से एक कॉलोनी को प्रशासन द्वारा सील भी किया गया था, इसके बावजूद कॉलोनाइजर के हौसले इतने बुलंद हैं कि न केवल पुरानी अवैध कॉलोनियों का विस्तार किया गया, बल्कि नई कॉलोनी की शुरुआत भी कर दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब एक कॉलोनी को सील किया गया था, तब उन्हें उम्मीद थी कि आगे ऐसी गतिविधियों पर रोक लगेगी, लेकिन इसके उलट कॉलोनाइजर ने और अधिक आक्रामक तरीके से अवैध प्लॉटिंग शुरू कर दी।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि
क्या जिला प्रशासन की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है?
या फिर कॉलोनाइजर को किसी स्तर पर संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वह बार-बार नियमों की धज्जियां उड़ाने का साहस कर रहा है?
यदि समय रहते इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो अवैध कॉलोनियों का यह सिलसिला भविष्य में बड़े कानूनी और प्रशासनिक संकट को जन्म दे सकता है।



