Breaking News

बजाज ऑटो में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक कर्मचारियों की हुई जाँच

0 0
Share

बजाज ऑटो में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक कर्मचारियों की हुई जाँच
रुद्रपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊधम सिंह नगर डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बजाज ऑटो लिमिटेड, सेक्टर–10 परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों एवं अन्य लाभार्थियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
शिविर में महिला कर्मचारियों के लिए मेमोग्राफी जांच निःशुल्क की गई। साथ ही राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत सभी कर्मचारियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें काउंसलिंग, हेल्थ हिस्ट्री, एक्स-रे एवं नाट (NAT) टेस्ट शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त एनसीडी कार्यक्रम के तहत बीपी, शुगर, ओरल कैंसर, छाती कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई। तम्बाकू एवं नशा परामर्श के साथ निकोटेक्स का वितरण भी किया गया।
जाँच का संक्षिप्त विवरण
मेमोग्राफी–54, टीबी स्क्रीनिंग–512, बीपी–512, शुगर–512, हेपेटाइटिस बी व सी–439, टीबी एक्स-रे–512, एचआईवी/वीडीआरएल/एसटीआई–501।
शिविर का संचालन सीएमओ डॉ. के. के. अग्रवाल एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक के मार्गदर्शन में किया गया। टीम में डॉ. शशांक बंसल (ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. संजय पांडेय, डॉ. प्रिया, डॉ. जयंत नंदन, डॉ. बिपिन चन्द्रा सहित स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
बजाज ऑटो की ओर से श्री संजय गुप्ता, श्री अरुण टोंक, डॉ. अग्निवेश सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य श्रमिक वर्ग में रोगों की समय पर पहचान, उपचार हेतु रेफरल एवं जन-जागरूकता बढ़ाकर कार्यस्थल पर स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!