Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने ब्रह्मदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

0 0
Share

खटीमा:मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुँचे, जहाँ उन्होंने ब्रह्मदेव मंदिर, लोहिया पुल के समीप भगवान शिव एवं हनुमान जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने लाल कोठी पहुँचकर पारंपरिक उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया। मेले के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में उत्सव और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा सहित राम सिंह जेठी, नवीन बोरा, महेंद्र सिंह दिगारी, मन्नू मेहर, पूरन जोशी, नरेंद्र सिंह, मनोहर पांडे एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!