Breaking News

धूम धाम से निकला माँ अटरिया का डोला, विधायक शिव अरोरा हुए शामिल

धूम धाम से निकला माँ अटरिया का डोला, विधायक शिव अरोरा हुए शामिल

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर:  रुद्रपुर हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी चेत्र नवरात्रि के पवित्र पावन अवसर पर रम्पुरा से धूम धाम से गाजे बाजे के साथ निकाला माँ अटरिया का डोला।
विधायक शिव अरोरा स्वयं भक्तो के साथ साथ डोळे में शामिल हुए ओर डोळे को उठाकर अटरिया मन्दिर पहुंचे।

विधायक शिव अरोरा बोले रुद्रपुर में प्राचीन अटरिया माता मंदिर जिसकी मान्यता बहुत लम्बे समय से चली आ रही है जिनके लाखो भक्त मांनने वाले है उनकी पवित्र डोला बहुत धूम धाम के साथ अटरिया मन्दिर पहुंचा।
विधायक बोले अटरिया मंदिर में लाखो भक्त दर्शन को आते है.
वही विधायक शिव अरोरा ने कहा इस वर्ष त्रिशूल चौक से अटरिया मन्दिर मोड़ तक चौड़ीकरण सौंदर्यकरण कार्य चल रहा है वही ज़ब अगली बार माँ अटरिया का भव्य डोला निकलेंगा तब यह मार्ग का चौड़ीकरण कार्य हो चुका होगा ओर इस मार्ग पर लगाने वाले जाम से निजाद मिलेगी।

विधायक शिव अरोरा ने कहा अटरिया माता की कृपा से रुद्रपुर क्षेत्र में समग्र विकास कार्य तेज गति से बढ़ रहें है।

इस दौरान गिरीश पाल, नाथूलाल गुप्ता, गीता शर्मा, सौरभ गुप्ता, शुभम, वीरेंद्र शर्मा,सुग्रीम राव मनोज मदान, राधेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.