Breaking News

बाइक चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बाइक चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संख्या UK06L-9237) बरामद हुई है।जगतपुरा वार्ड नंबर-6 निवासी अंकुश प्रजापति की बाइक दो जून की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। चार जून को उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप के माध्यम से ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। गुरुवार रात परशुराम चौक से आनंदपुर रोड के बीच चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अपर उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश बवाड़ी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल गिरजा शंकर और कांस्टेबल हिमांशु आर्या की टीम ने बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में बरामद बाइक चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंश खत्री उर्फ अक्की पुत्र भानुप्रताप खत्री, रजत पुत्र पप्पू सिंह तथा कमल मौर्य पुत्र मोहन लाल मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि वाहन चोरी सहित सभी प्रकार के अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.