Breaking News

तेज रफ्तार और बिना नंबर प्लेट दौड़ रही तीन बाइक सीज

तेज रफ्तार और बिना नंबर प्लेट दौड़ रही तीन बाइक सीज

परशुराम चौक पर पुलिस की कार्रवाई, बिना डीएल और आरसी के वाहन चलाने पर तीन चालकों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी

रुद्रपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए तीन मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, तीनों बाइक तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से चलाई जा रही थीं। जांच के दौरान वाहनों के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं मिली। साथ ही, चालक ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस के मुताबिक, मंगलवार, 13 अक्टूबर को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ परशुराम चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल सवारों को रोककर जांच की गई। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सीज कर दिया।कार्रवाई के दौरान अजय पाल और आकाश, निवासी फूलसुंगा, ट्रांजिट कैंप, तथा जसवीर सिंह, निवासी बिंदुखेड़ा, रुद्रपुर को पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों वाहनों के संबंध में चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है। वाहन चालकों को निजी मुचलके पर मौके से रिहा कर दिया गया।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में की गई। पुलिस का संदेश: यातायात नियमों का उल्लंघन करने और बिना आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.