केपी गंगवार को मिलेगा ‘कुर्मी रत्न’, 56 संगठनों में शामिल हुआ भाईचारा एकता मंच
25 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में होगा पटेल जयंती सम्मान समारोह, कुर्मी कुलगुरु मां साध्वी डॉ. रेखा गुर्जर करेंगी सम्मानित
खबरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर। निरंतर संघर्ष और उत्पीड़न के बीच अपनी बुलंद आवाज करने वाले भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार को कुर्मी धाम अयोध्या द्वारा कुर्मी रत्न से सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा पूरे भारत में कुर्मी समाज के 56 संगठनों में भाईचारा एकता मंच का नाम भी प्रमुख रूप से जुड़ गया है अयोध्या में बनने वाले कुर्मी धाम में भाईचारा एकता मंच का नाम भी सिला पट पर उल्लेखित किया जाएगा। कुर्मी धाम अयोध्या में आयोजित हुई पूरे देश के कुर्मी संगठनों की बैठक में कुर्मी धाम के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा की संस्तुति पर भाईचारा एकता मंच संगठन का नाम भी कुर्मी संगठनों में जोड़ दिया गया है वहीं इस वर्ष के कुर्मी रत्न से के पी गंगवार को भी सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है आगामी 25 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में होने वाले भाईचारा एकता मंच के वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह में कुर्मी धाम की संरक्षक कुर्मी कुलगुरु मां साध्वी डॉ रेखा गुर्जर के हाथों से केपी गंगवार को कुर्मी रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा 25 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में होने वाले कार्यक्रम में कुर्मी कुलगुरु मां भारती डॉक्टर रेखा गुर्जर के साथ कुर्मी धाम के अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, प्रसिद्ध एवं पूजनीय स्वर्गीय ददुआ के भाई बालकुमार पटेल पूर्व सांसद मिर्जापुर, मिसेज इंडिया 2022 फिल्म प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर राजश्री वर्मा, प्रसिद्ध कथा वाचक एवं ज्योत्साचार्य देवी सरस्वती सचान, पुणे महाराष्ट्र के प्रसिद्ध कुर्मी नेता एम सी पाटिल रुद्रपुर पहुंचकर कार्यक्रम में अपना प्रतिभाग करेंगे।भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियो ने केपी गंगवार को कुर्मी रत्न मिलने पर उन्हें बधाई दी है तथा आगामी समय में भी संगठन को और अधिक गति से चलाने का संकल्प लिया है


