बड़ी खबर: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, उत्पीड़न का आरोप
वीडियो जारी कर मांगी अपनी और बच्चों की सुरक्षा, देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर/देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि रेखा आर्य ने वीडियो जारी कर अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग भी की है। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।



