Breaking News

अपराधियों पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय : प्रमोद मित्तल

अपराधियों पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय : प्रमोद मित्तल

 

धाकड़ धामी सरकार में अपराधियों पर पुलिस का कानूनी हंटर चलता रहेगा, देवभूमि में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, भाजपा नेता प्रमोद मित्तल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं एसएसपी मणिकांत मिश्रा का जताया आभार; पीड़ित परिवार से सरकार और पुलिस पर भरोसा बनाए रखने की अपील।

 

ख़बरीलाल ख़ोज ( मनीश बावा)रुद्रपुर। रेशमबाड़ी क्षेत्र में लीलाधर हत्याकांड के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अन्य अभियुक्त के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किए जाने पर भाजपा जिला मंत्री एवं प्रभारी पंतनगर मंडल प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा का आभार व्यक्त किया है।

 

प्रमोद मित्तल ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व, सख्त कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग का परिणाम है कि घटना के बाद पुलिस ने बिना विलंब किए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने जिस तत्परता, साहस और पेशेवर दक्षता के साथ कार्रवाई की है, वह प्रशंसनीय है। अपराध के प्रति पुलिस की यह सक्रियता स्पष्ट संदेश देती है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। धाकड़ धामी सरकार में कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में कानून का राज सर्वोपरि है और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

 

प्रमोद मित्तल ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विशेष रूप से अपील की कि परिवार धाकड़ धामी सरकार और उत्तराखंड पुलिस पर अपना विश्वास बनाए रखे। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। पुलिस मामले की निष्पक्ष एवं गहन विवेचना करते हुए सभी साक्ष्य एकत्रित करेगी तथा अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोष सिद्ध होने पर सभी संबंधित अभियुक्तों को कानून के अनुसार कठोरतम दंड मिल सके, इसके लिए हर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने सदस्य को खोने का दुख अपूरणीय होता है। ऐसे समय में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और उसे सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

प्रमोद मित्तल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा एवं ऊधम सिंह नगर पुलिस की पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस इसी गंभीरता के साथ मामले की विवेचना पूरी कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी करेगी, ताकि दोष सिद्ध होने पर अभियुक्तों को कानून के अनुसार कठोरतम सजा मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.