Breaking News

आशा कार्यकत्रियों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि जोखिम प्रबंधन का दिया गया विशेष प्रशिक्षण

आशा कार्यकत्रियों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि जोखिम प्रबंधन का दिया गया विशेष प्रशिक्षण,एस डी आर एफ कर्मियों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

रुद्रपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गोस्वामी के निर्देशन में आज सभागार, सीएमओ कार्यालय, उधम सिंह नगर में आपदा प्रबंधन एवं अग्नि जोखिम प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम रुद्रपुर क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा आपदा प्रबंधन की जानकारी एवं तैयारी,अग्नि जोखिम प्रबंधन एवं अग्निशमन के उपाय, समुदाय में जागरूकता एवं आशा की भूमिका की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि आशा कार्यकत्री गांव की पहली स्वास्थ्य कार्यकत्री होती हैं, इसलिए आपदा के समय उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। बाढ़, आग, भूकंप या अन्य किसी आपदा के दौरान घबराने के बजाय सही जानकारी, त्वरित सूचना और प्राथमिक उपचार से अनेक जानें बचाई जा सकती हैं। अग्नि सुरक्षा के अन्तर्गत आग लगने के कारण, आग बुझाने के तरीकों, गैस सिलेंडर व बिजली से लगने वाली आग से बचाव तथा सुरक्षित निकासी के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गोस्वामी ने कहा कि आपदा के समय आशा कार्यकत्री ही समुदाय और स्वास्थ्य विभाग के बीच सेतु का कार्य करती हैं। इसलिए सभी आशा अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को आपदा से पूर्व तैयारी, सुरक्षित व्यवहार और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।उन्होंने सभी प्रतिभागी आशा कार्यकत्रियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने क्षेत्र में जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण मे एस डी आर एफ की ओर से एस आई नरेन्द्र राणा, खीम सिंह बिष्ट, अग्नि शमन विभाग से नवल प्रभात, तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. डी पी सिंह, डॉ. एस. पी. सिंह, गुरनाम सिंह, रविन्द्र पाल सिंह, मनोज आर्य तथा आशा मधुबाला, पूजा, ममता, रेनू, गायत्री आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.