Breaking News

पत्रकार प्रेस परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा से की शिष्टाचार भेंट, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

पत्रकार प्रेस परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्रा से की शिष्टाचार भेंट, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

 

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा से पत्रकार प्रेस परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकार प्रेस परिषद के पदाधिकारियों ने एसएसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुलाकात के दौरान पत्रकार प्रेस परिषद के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष अमन सिंह एवं नगर संगठन मंत्री मनीष बावा उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात कर जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के विषय में सकारात्मक अपेक्षाएं व्यक्त कीं। साथ ही पुलिस प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर संवाद, आपसी समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया।

पत्रकार प्रेस परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्रवाई को प्राथमिकता मिलेगी।यह मुलाकात पुलिस प्रशासन और पत्रकारिता जगत के बीच बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.