Breaking News

कल बन्द रहेंगे जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

कल बन्द रहेंगे जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम चेतावनी के मद्देनजर ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यंत तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा (Very Intense to Extremely Intense Spell of Rain) की संभावना जताई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के कारण जलभराव, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने यह एहतियाती निर्णय लिया है। साथ ही सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय या संस्थान आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.