Breaking News

बच्चों-महिलाओं के पोषण आहार पर सवाल, टीएचआर के खजूर में कीड़े मिलने की शिकायत, एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम,खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने

बच्चों-महिलाओं के पोषण आहार पर सवाल, टीएचआर के खजूर में कीड़े मिलने की शिकायत, एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम,खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने


ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)किच्छा। बाल विकास विभाग की टीएचआर (टेक होम राशन) सामग्री में खामियों की शिकायत सामने आने पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी किच्छा हिमांशु कफल्टिया के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम शिकायतकर्ता के घर पहुंची और मौके पर जांच की।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता गिरीश जोशी ने पैकेट से निकाले गए खजूर अधिकारियों को दिखाए। खजूर में प्रथम दृष्टया कीड़े पाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर खजूर के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।

मामले में उपजिलाधिकारी ने विभागीय स्तर पर संबंधित आपूर्तिकर्ता फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पाण्डे, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पणा शाह तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.