Breaking News

अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड:सच उजागर करने पर खतरे में जान, उर्मिला सनावर ने SSP से मांगी सुरक्षा

अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड:सच उजागर करने पर खतरे में जान, उर्मिला सनावर ने SSP से मांगी सुरक्षा
देहरादून:सामाजिक क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से सक्रिय रहीं उर्मिला राठौर ने अपनी जान-माल को गंभीर खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के नाम फेसबुक पोस्ट कर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ संवेदनशील ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने लाने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।
उर्मिला राठौर के अनुसार, हाल ही में सार्वजनिक हुई रिकॉर्डिंग में पूर्व विधायक सुरेश राठौर सहित कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों (VIP) के नाम सामने आए थे, जिनका खुलासा राष्ट्रीय स्तर पर दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा किया गया। इसी मामले को उजागर करने के बाद से वह लगातार दबाव और भय के माहौल में जी रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों पर कार्रवाई के बजाय स्थानीय स्तर पर पुलिस द्वारा उन्हें ही परेशान किया जा रहा है। यहां तक कि उन्हें गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पुलिस टीम पंजाब तक पहुंची, जबकि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग देने की सहमति पहले ही जताई थी।
उर्मिला राठौर का कहना है कि वह कानून का सम्मान करने वाली नागरिक हैं और किसी भी अपराध में शामिल नहीं हैं। इसके बावजूद उनके साथ की जा रही कार्रवाई से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं और उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने मांग की है कि—
उन्हें और उनके परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए,
पूरे मामले की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए,
और वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
उर्मिला सनावर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी जिम्मेदारी उत्तराखण्ड पुलिस प्रशासन सहित सुरेश राठौर, दुष्यंत कुमार गौतम एवं अजय कुमार पर होगी।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज़ है और अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.