Breaking News

अटरिया देवी मन्दिर मेले की आज खुलेगी बोली, 22.40 लाख से होगी शुरुआत

Share

अटरिया देवी मन्दिर मेले की आज खुलेगी बोली, 22.40 लाख से होगी शुरुआत

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर:श्री अटरिया देवी मन्दिर, जगतपुरा में 26 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले मेले को सफल और विवाद रहित संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। मन्दिर के समीप स्थित भूमि पर दुकानों के आवंटन हेतु खुली नीलामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
इस संबंध में परगना मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि नीलामी की कार्यवाही दिनांक 24 मार्च 2026 को अपराह्न 03:00 बजे से तहसीलदार रुद्रपुर के न्यायालय कक्ष संख्या-23 में कराई जाएगी।
नीलामी प्रक्रिया पिछले वर्ष की नीलामी राशि 22,40,000 रुपये से प्रारंभ की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागियों को नीलामी में शामिल होने के लिए 500 रुपये शुल्क के साथ 18% जीएसटी (कुल 590 रुपये) जमा कर निविदा प्रपत्र प्राप्त करना होगा।
साथ ही, सभी बोलीदाताओं को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, चरित्र प्रमाण पत्र और शपथ पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति लाना अनिवार्य किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी और मेले के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।

editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!