Breaking News

दिनदहाड़े चोरी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share

दिनदहाड़े चोरी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर: कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने टुकटुक चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी हुआ टुकटुक भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हरीराम पुत्र गंगाराम निवासी बजरंग विहार कॉलोनी, फूलसूंगी थाना ट्रांजिट कैंप ने 17 मार्च 2026 को विशाल मेगा मार्ट, रुद्रपुर के बाहर से अपना टुकटुक (संख्या UK06 ER-1426) चोरी होने की तहरीर दी थी। घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 145/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए सुरागरसी-पतारसी की। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुभम चौधरी (26 वर्ष) पुत्र सत्येंद्र चौधरी निवासी हंस विहार कॉलोनी फेस-2, भूरारानी, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया टुकटुक बरामद कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
👮‍♂️ पुलिस टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी, आदर्श कॉलोनी), उप निरीक्षक जीवन सिंह अधिकारी (विवेचक), कांस्टेबल दिनेश सिंह, कांस्टेबल महेश पंचपाल और कांस्टेबल हिमांशु (सीसीटीवी)


Share
error: Content is protected !!