बाजपुर में आबकारी का बड़ा प्रहार — 4000 किलो लहन तबाह, अवैध शराब की भट्टी ध्वस्त

बाजपुर : विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आज आबकारी विभाग ने अवैध मादक द्रव्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। माननीय आबकारी आयुक्त के आदेश पर अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर में टीम ने मडैय्याहट्टू क्षेत्र में सघन दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की, साथ ही नाले के किनारे संचालित 1 अवैध भट्टी को ध्वस्त किया। इसके अलावा 4 गड्ढों में तैयार हो रहे लगभग 4000 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एक अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया है।
👉 इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम के सदस्य प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, रेनुका बोरा, वंदना घिल्डियाल और अर्चना यादव मौजूद रहे।
⚡ अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी, तस्करों में मचा हड़कंप

