Breaking News

फर्जी NCERT किताबों का बड़ा खुलासा — अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड नफीस खान गिरफ्तार

Share

फर्जी NCERT किताबों का बड़ा खुलासा — अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड नफीस खान गिरफ्तार

रुद्रपुर: रुद्रपुर में फर्जी NCERT पुस्तकों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्य अभियुक्त नफीस खान उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है।
17 मार्च 2026 को NCERT नई दिल्ली के सहायक उत्पादन अधिकारी दीपक कुमार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की विवेचना में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि नफीस खान अपने साथियों के साथ मिलकर कई राज्यों में फैला संगठित नेटवर्क चला रहा था।
पुलिस जांच के अनुसार—

➡️ बरेली से नकली किताबें लाकर रुद्रपुर के कीरतपुर स्थित गोदाम में स्टोर की जाती थीं
➡️ मथुरा की प्रिंटिंग प्रेस में कवर छपवाए जाते थे
➡️ तैयार माल को राजस्थान के भरतपुर सहित अन्य जगहों पर सप्लाई किया जाता था
➡️ पूरे नेटवर्क में गोदाम, ट्रांसपोर्ट और सप्लाई की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को दी गई थी
3 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किए गए नफीस खान का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उस पर मेरठ और बरेली में पहले से ही धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं, और वह पहले जेल भी जा चुका है।
पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
👉 इस कार्रवाई को शिक्षा जगत में बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि फर्जी किताबों का यह कारोबार छात्रों और अभिभावकों के साथ सीधा धोखा था।

editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!