Breaking News

रुद्रपुर में अवैध गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़, एक युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर में अवैध गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़, एक युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर : रुद्रपुर तहसील के रेसम बाड़ी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडर रीफिलिंग के एक मामले का खुलासा किया। राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक युवक को मौके पर ही गैस सिलेंडरों में अवैध रूप से रीफिलिंग करते हुए पकड़ा गया।

Advertisement

पकड़े गए युवक की पहचान तौफ़ीक़ (26 वर्ष), पुत्र रईस अहमद के रूप में हुई है। टीम ने मौके से 7 गैस सिलेंडर, नोज़ल, रीफिल पाइप तथा रीफिलिंग में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद कर जब्त कर लिए।

अधिकारियों के अनुसार, यह गतिविधि पूरी तरह अवैध थी और इससे सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता था। मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती जारी रखने की बात कही है।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.