Breaking News

रुद्रपुर में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रुद्रपुर में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रुद्रपुर: रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की, जबकि उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा भूरारानी रोड स्थित सत्संग भवन के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका, जिसकी पहचान विशाल पुत्र सिराज, निवासी सोकारा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर के रूप में हुई।

Advertisement

जांच के दौरान उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी आकिब खान के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने बताया कि एक अन्य चोरी की बाइक को बिलासपुर रोड पर बांस की झाड़ियों में छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त स्थान से दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।

इस संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 161/2026 एवं 163/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से मुकदमे दर्ज पाए गए। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी आकिब खान पुत्र जमील खान, निवासी खजूरी वाली मस्जिद, बिलासपुर रामपुर की तलाश जारी है।

बरामद मोटरसाइकिलों में दो स्प्लेंडर प्लस बाइक शामिल हैं, जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र खत्री, उपनिरीक्षक जीवन सिंह सहित आरक्षी हिमांशु, आरक्षी हरीश और आरक्षी हरीश बिष्ट शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.