Breaking News

पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

रुद्रपुर। कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है । पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने जिले की 9 विधानसभाओं के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए उन्हें प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा ने जारी प्रेस नोट में बताया कि कांग्रेस पंचायत चुनाव जोर-जोर से लड़ने जा रही है जिले में जिले में प्रत्याशी चयन को लेकर सोमवार को सभी विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का आयोजन किया जाना है जिसमें विधानसभा के पर्यवेक्षक प्रत्याशी चयन को लेकर राजकुमारी करेंगे।

जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि जिले की सभी विधानसभाओं में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं जिनमे जसपुर विधानसभा के लिए विजय मुड्डी,काशीपुरःपुष्कर जैन , बाजपुरः सन्दीप सहगल,गदरपुरः गुरदीप सिह रुद्रपुरः ममता हलदार,किच्छाः नवतेजपाल सिंह,
सितारगंजः गणेश उपाध्याय,नानकमत्ताः राजेन्द्र शर्मा और खटीमा विधानसभा के लिए मीना शर्मा पर्यवेक्षक बनाई गई हैं।

जिला अध्यक्ष गाबा ने बताया कि यह सभी पर्यवेक्षक ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर राजकुमारी करेंगे इसके पश्चात पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.