पूर्णिमा पर श्री मोटा महादेव शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रस्ट ने कराया भव्य भंडारा

रुद्रपुर/रामपुर: पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सेवादारों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ व्यवस्थाएं संभाली और श्रद्धालुओं की सेवा की।
ट्रस्ट अध्यक्ष मनीश बावा ने बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन एक परंपरा के रूप में किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देना है। उन्होंने इस आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अमन सिंह, करन सिंह राठौर, रोहित कश्यप, विशाल मेहरा, अवनीश कुमार, नरेश शर्मा, नरेन्द्र राठौर, सौरभ मौर्या, अमन गंगवार, विजय कोली, अनुज शर्मा, दिगपाल शर्मा, सोमपाल राठौर, जितेन्द्र शर्मा, गोपाल बावा, सगुन मौर्या, राजकुमार शर्मा, कपिल, चंदन दिवाकर, पंडित आशीष मिश्रा, धर्मेन्द्र शर्मा, सनी मौर्या, सोवरन लाल, लेखराज, कौशिक, रविन्द्र मौर्या, रोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



