Breaking News

79 वे स्वतंत्रता दिवस पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने भाजपा जिला कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

79 वे स्वतंत्रता दिवस पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने भाजपा जिला कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने ध्वजारोहण कर समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी, उन्होंने आजादी के इस महान पर्व पर समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
कमल जिंदल बोले यह आजादी असंख्य बलिदानों संघर्ष का परिणाम है जो आज हम आजादी के इस वातावरण में खुली सांस ले पा रहे हैं, निश्चित रूप से उन महानविभूतियों, क्रांतिकारी सपूतों,वीरो की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता यह देश उन महान विभूतियों का सदैव ऋणी रहेगा। जिंदल ने कहा हम उन सभी महापुरुषों के आदर्श पर चलते हुए देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संकल्पित है।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल, नेत्रपाल मौर्य, भारतभूषण चुघ, अमित नारंग, गजेंद्र प्रजापति, फरजामा बेगम, रोशन अरोरा, तरुण दत्ता, स्वाति शर्मा,धीरेश गुप्ता, राजेश जग्गा, मोर सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.