Breaking News

मेडिकल स्टोरो में ड्रग्स निरीक्षक व पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाकर करें छापेमारी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया

मनीश बावा ( ख़बरीलाल ख़ोज )  रूद्रपुर: नशामुक्त देवभूमि मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि मेडिकल स्टोरो में ड्रग्स निरीक्षक व पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाकर छापेमारी करें। जो भी मेडिकल स्टोर में प्रतिबन्धित दवाईया व स्टॉक पंजिकाएं पूर्ण नही मिलते है तो उनके खिलाफ लाईसेंस निरस्तीकरण व सीज की कार्यवाही की जाये। उन्होने अजीतपुर मजरा किच्छा में शिक्षा विभाग के पुराने विद्यालय में नशामुक्ति केन्द्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने ड्रग्स निरीक्षक को सभी मेडिकल की दुकानों का जांच/निरीक्षण करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होने कहा जो मेडिकल की दुकाने बिना लाईसेंस के अवैध संचालित हो रहे हो या प्रतिबन्धित दवाईयों को बेचने में लिप्त हो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि जो भी प्रर्वतन की कार्यवाही की जाती है उसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय व एसएसपी कार्यालय को अवश्य उपलब्ध करायी जाये।
जिलाधिकारी ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु जनजागरूक करते हुए प्रर्वतन की कार्यवाही निरन्तर करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने जनपद के सभी विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ऐन्टी ड्रग्स कमेटी को सक्रियता कार्य कराने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होने ने कहा कि जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे से होने वाल दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जाये। उन्होने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा पुलिस, स्वंयसेवी संस्थाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में बैनर, नुक्कड़ नाटक, काउंसलिंग, शोसल मीडिया आदि के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया जाये। जिलाधिकारी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए पुलिस व ड्रग्स निरीक्षक को निरंतर नशे के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में पुलिस द्वारा जनपद में 130 अभियोग पंजिकृत किये गये है, जिसमे कुल 194 अभियुक्त है। जिसमे से 178 अभियुक्तो को गिरफ्तारी की गयी है। उन्होने बताया कि चरस, स्मैक, डोडा, गांजा, नशीले इन्जेक्शन, कैप्सूल अफिम आदि कुल 15.34 करोड़ कीमत का माल जप्त किया गया है। उन्होने बताया जनपद में 7 नशामुक्ति केन्द्र संचालित है, 2 सरकारी नशामुक्ति केन्द्र हेतु जिला चिकित्सालय व अजीतपुर मजरा किच्छा में शिक्षा विभाग के विद्यालय में खोलने हेतु संयुक्त निरीक्षण कर स्थल चयन कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने आज ही अजीतपुर मजरा में नशामुक्ति केन्द्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, उप जिलाधिकारी/ओसी गौरव पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, ड्रग्स निरीक्षक नीरज कुमार, निधि शर्मा, शुभम कोटनाला उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.