Breaking News

मृत्यु के बाद भी जगदीश कालरा की आंखों से फैलेगी रोशनी, परिवार ने किया प्रेरणादायक नेत्रदान

Share

मृत्यु के बाद भी जगदीश कालरा की आंखों से फैलेगी रोशनी, परिवार ने किया प्रेरणादायक नेत्रदान

रुद्रपुर : समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए फूलसूंगी, रुद्रपुर निवासी स्वर्गीय श्री जगदीश कालरा जी के परिजनों ने उनके निधन के पश्चात नेत्रदान का निर्णय लिया। इस सराहनीय कदम से अब दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी आएगी।

श्री कालरा के निधन के उपरांत भारत विकास परिषद के संजय कुमार जी के अनुरोध पर परिवार ने नेत्रदान के लिए सहमति प्रदान की। इस दौरान महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस. के. मित्तल की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

सी. आर. मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एल. एम. उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए सफलतापूर्वक नेत्रदान की प्रक्रिया को पूरा किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने स्वर्गीय श्री जगदीश कालरा के परिजनों के इस मानवीय और अनुकरणीय निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही भारत विकास परिषद, सोचो डिफरेंट तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं के योगदान की भी सराहना की गई।

यह घटना समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को मानवता के इस महान कार्य के लिए प्रेरित करती है।

editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!