Breaking News

केलाखेड़ा में आबकारी का छापा, 2 भट्टियां ध्वस्त, 4000 किलो लहन नष्ट, 55 लीटर कच्ची शराब बरामद

Share

केलाखेड़ा में आबकारी का छापा, 2 भट्टियां ध्वस्त, 4000 किलो लहन नष्ट, 55 लीटर कच्ची शराब बरामद

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) बाजपुर: केलाखेड़ा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।आज आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर के अंतर्गत रामपुरा काजी, सरकड़ी और केलाखेड़ा में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान नाले किनारे संचालित अवैध शराब के अड्डों को ध्वस्त करते हुए टीम ने 2 भट्टियों को नष्ट कर दिया। मौके पर लगभग 4000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया, जबकि 55 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एक अभियोग दर्ज किया गया है।
अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, सिपाही बलजीत सिंह, राखी और वंदना घिल्डियाल सहित जनपदीय प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!