Breaking News

अटरिया माता के दरबार में पहुंचे बाबा शिवानंद महाराज, लिया आशीर्वाद

Share

अटरिया माता के दरबार में पहुंचे बाबा शिवानंद महाराज, लिया आशीर्वाद
ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)रुद्रपुर। दूधिया मंदिर के महंत बाबा शिवानंद महाराज ने गुरुवार को प्रसिद्ध अटरिया मंदिर पहुंचकर माता अटरिया का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत/प्रबंधन  श्रीमती पुष्पा देवी से मुलाकात कर विभिन्न धार्मिक और व्यवस्थागत विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मंदिर पहुंचने पर अटरिया मंदिर कमेटी की ओर से बाबा शिवानंद महाराज का स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के कल्याण की कामना भी की।
इस मौके पर पंडित पंकज गौड़ समेत मंदिर के अन्य सेवादार भी उपस्थित रहे।


Share
error: Content is protected !!