Breaking News

भावुक क्षण: आपदा में बहन ने सीएम को साड़ी के पल्लू से बांधी राखी

भावुक क्षण: आपदा में बहन ने सीएम को साड़ी के पल्लू से बांधी राखी

सीएम धामी ने बहन को राखी के मौके पर भाई के फर्ज का वादा किया

कहा आपदा प्रभावित लोगों की वो भाई की तरह से करेंगे सेवा

 

धराली (उत्तरकाशी) में उस समय भावुक मौका आया जब एक महिला ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान साड़ी का किनारा फाड़ कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर राखी के प्रतीक के रूप में बांधा और मुख्यमंत्री धामी की तारीफ की वही मुख्यमंत्री धामी ने भी भाई का फर्ज निभाते हुए धराली के क्षेत्रवासियों को मदद का वादा किया सीएम धामी ने इस भावुक मौके पर कहा की

ना थाली, ना चंदन, केवल एक कपड़े का टुकड़ा, लेकिन उसमें रिश्ते का सच्चा एहसास, सुरक्षा का वचन, और मानवता का सबसे सुंदर रूप समाया था। उस राखी में एक बहन की प्रार्थना थी और एक भाई के कंधों पर आया एक नया दायित्व। ये कोई सामान्य राखी नहीं थी ये थी भरोसे की, अपनत्व की, और उस रिश्ते की जो खून से नहीं, दिल से जुड़ता है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.