Breaking News

रुद्रपुर में डीएम खुद खेत में उतरे — गेहूं की फसल काटकर जांची उत्पादकता

रुद्रपुर में डीएम खुद खेत में उतरे — गेहूं की फसल काटकर जांची उत्पादकता
रुद्रपुर। जनपद में गेहूं फसल की वास्तविक उत्पादकता का आंकलन करने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया खुद खेत में पहुंचे और क्रॉप कटिंग कर फसल का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत तहसील रुद्रपुर के राजस्व ग्राम भूरारानी में काश्तकार अशोक गांधी के खेत में जिलाधिकारी ने स्वयं गेहूं की कटाई की। 43.30 वर्गमीटर के त्रिभुजाकार प्लॉट में कुल 17.900 किलोग्राम गेहूं उपज प्राप्त हुई।
डीएम ने बताया कि इस प्रकार के क्रॉप कटिंग प्रयोग पूरे जनपद, प्रदेश और देश में कराए जाते हैं। इनसे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा दावों का निस्तारण और सरकार की खाद्य नीति तय की जाती है।
इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, कानूनगो राधे सिंह राणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
👉 खास बात: अधिकारियों की मौजूदगी में हुई यह क्रॉप कटिंग सीधे किसानों के बीमा और सरकारी योजनाओं पर असर डालती है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.