Breaking News

बंगाली समाज में कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ दिखा भारी आक्रोश, संजयनगर खेड़ा में किया पुतला दहन, बंगाली समाज से माफ़ी मांगने की मांग

Share

बंगाली समाज में कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ दिखा भारी आक्रोश, संजयनगर खेड़ा में किया पुतला दहन, बंगाली समाज से माफ़ी मांगने की मांग

रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रुद्रपुर संजयनगर खेड़ा में बंगाली समाज में दिखा भारी आक्रोश।
शुक्रवार को बंगाली समाज ने सोशल मीडिया पर गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ उत्तराखंड कांग्रेस नाम के पेज से बंगाली समाज को बंगालदेशी घुसपैठी बोलने और ऊधम सिंह नगर में अवैध तरह से बसाकर उत्तराखंड की डेमोग्रेफ़ी बदलने जैसे पोस्ट पर बगाली समाज में गुस्सा नजर आया उन्होंने गणेश गोदियाल कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

इस दौरान बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साह ने कहा बंगाली समाज इसका तराई की बसावट में बहुत अहम योगदान है। जिन्होंने अपनी धर्म आस्था से समझौता न करते हुए अपने ही देश में शरणार्थी होने को विवश होने को मजबूर हुए उधम सिंह नगर व उसके आसपास क्षेत्र में आकर बसे। लेकिन जिस प्रकार से गणेश गोदियाल व कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया एक्टिविटी चलाने वाले पेज गणेश गोदीयाल वॉइस आफ उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा की गई शर्मनाक पोस्ट जिसमें बंगाली समाज को घुसपैठिया बताया गया और कहां गया कि उनके बसने से उधम सिंह नगर उत्तराखंड की डेमोग्राफी चेंज हो रही है यह बहुत निंदनीय और शर्मनाक बयान है इसके लिए कांग्रेस पार्टी गणेश गोदियाल का संजय नगर खेड़ा में पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया गया उन्होंने कहा इस घटिया मानसिकता के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी को बंगाली समाज से माफी मांगनी चाहिए हालांकि गणेश गोदियाल ने कहा कि एआई द्वारा बनाया गया फर्जी पोस्ट है लेकिन मेरा प्रश्न यह है कि उसे पेज पर लगातार कांग्रेस पार्टी और उनके गतिविधियों को पोस्ट किया जाना है तो क्यों ना उनके द्वारा उसे पेज संचालन करने वाले खिलाफ एफआईआर की मांग की गई मगर नहीं। इससे प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं वह पेज संचालित इनके संरक्षण में हो रहा है। कांग्रेस पार्टी उनके प्रदेश अध्यक्ष का यह दोहरा चरित्र दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी बंगाली समाज की कभी हीतैषी नहीं रही है।
वही एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली समाज के उनके प्रमाण पत्र में लिखा जाने वाला पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटाने का कार्य किया गया दूसरी ओर गणेश गोदियाल बंगाली समाज को घुसपैठ बताना कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आने वाले समय में बंगाली समाज इसका मुंहतोड़ जवाब देगा हम इस मुद्दे पर बिल्कुल शांत नहीं बैठेंगे सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन करेंगे और आगे भी पूरे जिले में गणेश गोदियाल के पुतले दहन का कार्यक्रम जारी रहेगा। जब तक वह इस निंदनीय घटना के लिए माफी नहीं मांगते।

इस दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष के के दास ने कहा गणेश गोदियाल और कांग्रेस पार्टी का चरित्र ही हमेशा से बंगाली समाज के विरोधी रहा है उनका असली चेहरा इस शर्मनाक घटना से जाहिर हो गया जब तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उनकी पार्टी इस घटना के लिए माफी नहीं मांगेंगे हमारे समाज का आक्रोश इसी प्रकार जारी रहेगा और हम विरोध प्रदर्शन जगह-जगह करेंगे।
बंगाली समाज को घुसपैठी बोलना इससे बंगाली समाज काफी आहत है ओर आक्रोश में है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है और ऐसे ही विरोध प्रदर्शन लगातार हमारे द्वारा जारी रहे।

बंगाली नेता शिवकुमार राय ने कहा बंगाली समाज के प्रति कांग्रेस पार्टी और उनके प्रदेश अध्यक्ष की यह सोच पूरे उत्तराखंड और बंगाली समाज ने देख लिया हम आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने का काम करेंगे।

इस दौरान पूर्व मंडी चेयरमैन के के दास, रोबिन विश्वास, शिवकुमार राय, सुदीप डे, विशाल शील,अखिल विश्वास, मिंटू जोरदार, अम्ल मंडल, बृजेन्द्र मंडल, अखिल सेन, अजीत गायन, प्रमोद ढाली, नरेश, हँसू विश्वास, विशाल, गणेश मंडल, सुरेश मंडल, विधान, सुधांशु, निधि हलदार आदि लोग मौजूद रहें।


Share
error: Content is protected !!