Breaking News

रुद्रपुर में सड़क व अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता अभियान, अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण

Share

रुद्रपुर में सड़क व अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता अभियान, अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण
रुद्रपुर:जिला आपदा प्रबंधन सभागार में सड़क सुरक्षा अभियान एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया के निर्देशन में फायर सर्विस रुद्रपुर की टीम ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में यह कार्यक्रम संपन्न कराया।
कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने परिवहन विभाग के चालकों और परिचालकों को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। आग लगने की स्थिति में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, कैसे तुरंत प्रतिक्रिया करनी चाहिए और बचाव के प्रभावी उपाय क्या हैं—इन सभी विषयों पर विस्तार से बताया गया।
फायर सर्विस टीम ने प्रतिभागियों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया, ताकि आपात स्थिति में वे बेहतर तरीके से कार्य कर सकें।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहता है। आपदा की स्थिति में लोग 05944-250250, 250500, 250719, टोल फ्री नंबर 1077 और मोबाइल नंबर 9412088410 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनपद में एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन गदरपुर और एसडीआरएफ की टीम रुद्रपुर में तैनात है, जो हर आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य के लिए तैयार रहती हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण और अभ्यास आपदा के समय तैयारियों को मजबूत करते हैं और लोगों को जागरूक बनाते हैं


Share
error: Content is protected !!