Breaking News

दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पंतनगर कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे महामहिम राज्यपाल सेनि0 लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,पुष्पगुच्छ देकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया स्वागत

रुद्रपुर : महामहिम राज्यपाल सेनि0 लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पंतनगर कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे। जी बी पंत विश्वविद्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल ने विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. ध्यान पाल सिंह की मूर्ति का अनावरण किया।
महामहिम राज्यपाल ने कहा आज बहुत खुशी व सौभाग्य का दिन है कि जी बी पंत विश्वविद्यालय के पूरे परिवार ने अपने पूर्व कुलपति की मूर्ति स्थापना कर उन्हें याद किया । उन्होंने कहा कि पदमश्री डॉ ध्यान पाल सिंह ने यहां पर जो हरित क्रांति का बिगुल बजाया था आज भी उन्हें याद किया जाता है।उन्होंने कहा वे हमारे प्रेरणा श्रोत है वे आई ए एस थे तथा इस विश्वविद्यालय के तीसरे कुलपति थे उन्होंने उस समय जो हरित क्रांति लाई व भारतीय कृषि के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।
पंत नगर एयरपोर्ट पहुंचने पर वीसी डॉ मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने महामहिम राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, शोध निदेशक डॉ अजीत सिंह नयन सहित विश्विद्यालय के प्रोफेसर ,डीन , डॉयरेक्टर आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.