Breaking News

खटीमा में पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में उबाल — कुमायूं युवा प्रेस क्लब का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग

Share

खटीमा में पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में उबाल — कुमायूं युवा प्रेस क्लब का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रूद्रपुर। खटीमा में रसोई गैस किल्लत पर खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस प्रकरण में कुमायूं युवा प्रेस क्लब ने तीखा विरोध दर्ज कराते हुए इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया है।
क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पत्रकार का दायित्व जनहित के मुद्दों को सामने लाना होता है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से पत्रकारों को डराने का प्रयास किया जा रहा है।
क्लब ने मांग की कि दर्ज मुकदमे को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न न हो।
केंद्रीय महामंत्री हरविंदर सिंह चावला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनहित से जुड़ी खबरों पर इस प्रकार मुकदमे दर्ज किए जाते रहे, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा साबित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारों को दबाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार रूपेश कुमार ने भी इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे उठाना पत्रकार का मूल कर्तव्य है। ऐसे मामलों में मुकदमे दर्ज होना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में सौरभ गंगवार, हरविंदर सिंह चावला, बरजीत सिंह, भानु चुग, अभिषेक शर्मा, विजय गुप्ता, रामपाल सिंह, आकाश गंगवार, रूपेश कुमार, असलम कोहरा, मुकेश कुमार, जमील अहमद, उस्मान अली, मोहम्मद रजा, अंकुर चुग, रवि कुमार समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे

editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!